भोपाल में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव की जुबान फिसल गई है। राहुल गांधी की जगह उन्होंने जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत चीजों को संभाला है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी का रिएक्शन भी वायरल हो गया है।
हाइलाइट्स
भोपाल में आयोजित रैली में सीएम मोहन यादव की जुबान फिसली
उन्होंने कह दिया कि जेपी नड्डा मुर्दाबाद…
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीएम का वीडियो
सुरक्षाकर्मी ने दिया है गजब का रिएक्शन
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली का आयोजन किया गया है। मंच से संबोधन के दौरान ही सीएम मोहन यादव की जुबान फिसल गई है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। वह पीएम मोदी मोदी जिंदाबाद के बाद राहुल गांधी मुर्दाबाद कहना चाह रहे थे लेकिन यह शब्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के लिए निकल गया।
जेपी नड्डा मुर्दाबाद…
भोपाल में आयोजित रैली में मंच पर संबोधन के लिए आए। इस रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी भोपाल पहुंचे थे। सीएम ने संबोधन के दौरान सभी नेताओं का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने मंच से कहा कि पीएम मोदी जिंदाबाद, इसके बाद शायद वह राहुल गांधी का नाम लेना चाहते थे लेकिन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का नाम लिया।
मोहन यादव ने कहा कि जेपी नड्डा मुर्दाबाद… उनके जुबान से यह शब्द निकलते ही लोग चौंक गए। हालांकि सीएम ने भी स्थिति को भांप ली, उन्हें लगा कि कुछ गलत निकल गया है। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए तुरंत कहा कि राहुल गांधी मुर्दाबाद।
चौंक गया सुरक्षाकर्मी
सीएम मोहन यादव की जुबान फिसली तो पीछे खड़ा सुरक्षाकर्मी चौंक गया। वह परेशानी वाली रिएक्शन देता है। बगल में खड़ीं मंत्री कृष्णा गौर भी हैरान रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर सीएम मोहन यादव की बात से ज्यादा सुरक्षाकर्मी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि भोपाल में बीजेपी की ओर से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली का आयोजन किया गया था। अटल पथ पर बने मंच से बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित किया गया था। इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। यह पदयात्रा जवाहर चौक तक गई थी।

