Homeक्राइम'तू यहां क्या कर रहा...', कमरे में वरुण को देखकर भड़के थे...

‘तू यहां क्या कर रहा…’, कमरे में वरुण को देखकर भड़के थे पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल, दो घंटे बाद ही उसने रेत दिया गला

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान उसने बताया है कि वह पूर्व आईएएस की डांट से नाराज हो गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी है। घटना की रात वह पूरे गुस्से में थे।

हाइलाइट्स

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या मामला
आरोपी वरुण छह दिन की पुलिस रिमांड पर
पूर्व आईएएस की डांट से नाराज होकर की उसने हत्या
भोपाल से भागकर आगरा में जाकर छुपा था वरुण

भोपाल: रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण को भोपाल पुलिस ने छह दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ करेगी। साथ ही क्राइम सीन को भी रिक्रिएट करवा सकती है। शुरुआती पूछताछ में वरुण ने कई राज उगले हैं। कथित रूप से वह पूर्व आईएएस की डांट से नाराज हो गया था। इसके बाद उनकी हत्या की है।

आगरा से हुआ है गिरफ्तार

दरअसल, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या के बाद से वरुण फरार चल रहा था। उसकी तलाश में भोपाल पुलिस की टीम अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही थी। आखिरकार आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है।

6 दिन की रिमांड मिला

आरोपी वरुण वाल्मिकी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। छह दिनों तक भोपाल पुलिस की टीम उससे पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान उससे पुलिस पूछेगी कि क्यों उसने हत्या की। साथ ही फरारी के दौरान कहां-कहां रहा है। किनलोगों ने उसकी मदद की।

केयर टेकर बनकर आया था वरुण

पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के घर वरुण केयर टेकर बनकर आया था। हत्या से तीन दिन पहले ही घर में रहने आया था। इसके बाद उनकी हत्या करके वह फरार हो गया था। साथ ही घर को उड़ाने के लिए गैस सिलेंडर खोल दिया था।

डांट से हो गया था नाराज

कथित तौर पर शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि वरुण वाल्मिकी पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट से नाराज हो गया था। रात 12 बजे वह उनके कमरे में गया था। यही देखकर उन्होंने कह दिया था कि तू यहां क्यों आया, अभी दफा हो जाओ।

दो घंटे बाद कर दी हत्या

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट से वरुण आहत हो गया। इसके बाद उसने पूर्व आईएएस अग्रवाल की हत्या की प्लानिंग कर ली। रात को करीब 1.40 से 2.20 बजे के बीच उसने गला रेतकर पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी।

घर से कुछ डॉलर लेकर भागा

उसकी प्लानिंग थी कि हत्या के बाद घर में रखे रुपए लेकर भाग जाएगा। लेकिन उसे सिर्फ कुछ डॉलर मिले, जिसे लेकर वह घर से निकल गया। इसके बाद सीधे भोपाल स्टेशन पर पहुंचा। भोपाल के केरलम एक्सप्रेस पकड़ा और फरार हो गया।

मकान को उड़ाने की प्लानिंग की थी

आरोपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या के बाद घर में गैस सिलेंडर को ओपन कर दिया था। साथ ही आयरन का स्वीच भी ऑन कर दिया था ताकि घर में ब्लास्ट हो जाए। हालांकि समय रहते पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की नींद खुल गई और हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments