60000 रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। साथ ही उसके एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया है। घायल डकैत का इलाज मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के भारी इंतजाम हैं।
हाइलाइट्स
60000 का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार
मुरैना पुलिस ने डकैत का किया है शॉर्ट इनकाउंटर
वह चंबल के कई जिलों में बन गया था आतंक का पर्याय
राजस्थान के कुछ जिलों में भी लेता था वह शरण
मुरैना: चंबल में डाकुओं का आतंक भले ही खत्म हो गया है लेकिन बीते कुछ सालों से कल्ली गुर्जर नाम का एक डकैत उभर रहा था। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में कल्ली गुर्जर का आतंक बढ़ रहा था। उसके ऊपर 60000 रुपए से अधिक का इनाम था। पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।
कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर
मुरैना पुलिस लंबे समय से डकैत कल्ली गुर्जर की तलाश कर रही थी। हाल ही में उसने एक वीडियो जारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। कल्ली गुर्जर को पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
बानमोर इलाके में एनकाउंटर
यह एनकाउंटर बानमोर इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ₹60000 का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर अपने एक अन्य साथी अजय के साथ बानमोर के पहाड़ी इलाके में मौजूद था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने डकैत की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही डकैत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। एक गोली कल्ली गुर्जर के पैर में लगी जिसके बाद घायल हो गया।
अजय को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घायल डकैत कल्ली गुर्जर और उसके एक अन्य साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। कल्ली गुर्जर पर मुरैना में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा ग्वालियर के तिगरा इलाके में एक गर्भवती महिला की किडनैपिंग का मामला दर्ज है। इसके साथ ही घाटीगांव इलाके में एक ट्रक पर गोली चलाने की भी एफआईआर दर्ज है। पिछले कुछ समय से कल्ली गुर्जर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डाल रहा था और अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा था।
मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस को कल्ली गुर्जर की सरगर्मी से तलाश थी। आज पुलिस के हत्थे कल्ली गुर्जर लग गया। घायल कल्ली गुर्जर को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वह बीच-बीच में राजस्थान जाकर भी शरण लेते रहते हैं।

