Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई में BMW सवार महिला की दबंगई! ट्रैफिक पुलिस पर कार चढ़ाने...

मुंबई में BMW सवार महिला की दबंगई! ट्रैफिक पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, फिर धमकी देकर भागी

मुंबई के जुहू में एक BMW सवार महिला को ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश करने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वारदात के बाद महिला मौके से फरार हो गई थी.

मुंबई के जुहू इलाके में एक सड़क हादसे के बाद BMW कार चला रही महिला की ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बहस हो गई. आरोप है कि महिला ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की. यही नहीं, उसने पुलिसकर्मी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गई. हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तहरीर पर मामला दर्ज कर महिला को अरेस्ट कर लिया है.

मामला 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच विलेपार्ले पश्चिम का है. यहां एनएस रोड नंबर 10 स्थित प्रतीक्षा बंगले के सामने संगीत महाभारती जंक्शन पर सांताक्रुज ट्रैफिक विभाग में तैनात पुलिस कांस्टेबल प्रशांत गोकुल हाके यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. इसी दौरान BMW कार की एक वैगनआर से मामूली टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियां सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गईं और मौके पर जाम लग गया.

कांस्टेबल से लड़ बैठी महिला

हालात को देखते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल प्रशांत हाके ने दोनों वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे लगाने को कहा. इसी बात पर BMW चला रही महिला ने पुलिसकर्मी से लड़ बैठी. उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उसके निर्देशों को नजरअंदाज कर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे रूकने को कहा तो वह तेजी से गाड़ी चलाते हुए फरार हो गई.

एफआईआर के बाद हुई अरेस्ट

DCP मोहित गर्ग के मुताबिक कांस्टेबल की शिकायत पर जुहू पुलिस स्टेशन में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अरेस्ट किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि कांस्टेबल प्रशांत गोकुल हाके ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments