Homeभारतमध्यप्रदेश6 वनकर्मी सस्पेंड, STF गठित... कूनों में चीते की गोली मारकर हत्या...

6 वनकर्मी सस्पेंड, STF गठित… कूनों में चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में तगड़ा एक्शन

कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 19 महीने के चीते केएनजी-22 की गोली लगने से मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. चीते के शरीर से बंदूक के पांच छर्रे मिले थे. इमरजेंसी सर्जरी के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की सीमा से निकले 19 माह के चीते केएनजी-22 की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मुरैना और श्योपुर वन मंडल के 6 कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है. साथ ही 8 संदिग्धों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. पहाड़गढ़ (मुरैना) के नितनवास क्षेत्र में घायल मिले चीते के शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकले थे. इमरजेंसी सर्जरी के बावजूद मंगलवार को उसकी मौत गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एसटीएफ गठित की है, जबकि केंद्र सरकार ने भी जांच के लिए अधिकारियों का दल भेजा है.

वन अधिकारी ने की निलंबन की पुष्टि

फिलहाल चीते की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. यही वजह है श्योपुर और मुरैना जिले के वन अमले पर पहली गाज गिरी है. जिले के विजयपुर से तीन और पहाड़गढ़ से तीन कर्मियों को निलंबित किया गया है. इनमें पहाड़गढ़ रेंजर आकाश तोमर, कन्हार चौकी के डिप्टी रेंजर कीर्ति शांडिल्य और दिनेश मरैया व श्योपुर वन मंडल के विजयपुर क्षेत्र से भी तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है.

मामले की जांच के लिए गठित की गई है SIT

वन वृत्त ग्वालियर के सीसीएफ लवित भारती ने निलंबन की पुष्टि की है. वहीं मामले में संदेही मोगिया समाज के आठ आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है. ग्वालियर वन वृत्त के सीसीएफ लवित भारती ने फोन कॉल पर बताया कि मामले की जांच जारी है. प्रारंभिक तौर पर चीते की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर श्योपुर जिले के विजयपुर से तीन और मुरैना के पहाड़गढ़ से तीन वन कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

जंगल में खुदाई कर तलाशे जा रहे साक्ष्य

जांच टीमों ने टपरों और जंगलों से संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जंगल के बीच खुदाई भी कराई गई है. माना जा रहा है कि टीम शिकार में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य तलाश रही है. हालांकि हथियार की बरामदगी और आरोपियों की भूमिका को लेकर अधिकृत पुष्टि होना बाकी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments