Homeभारतउत्तरप्रदेशआगरा: सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल आरती का शव फंदे से लटका...

आगरा: सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल आरती का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट से खुलेगा राज

सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती (30) का शव फंदे से लटका मिला। वह शाहगंज थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहती थी।

आगरा : शाहगंज थाना परिसर में बने सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल आरती (30) का शव फंदे से लटका मिला। वह 2018 बैच की आरक्षी थीं और सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उन्नाव के बिहारी खेड़ा अमरपुर की रहने वाली आरती शाहगंज थाने के सरकारी आवास में अकेले रहती थीं। वह अविवाहित थीं और पिछले करीब एक महीने से अवकाश पर चल रही थीं। आगामी चार नवंबर को उन्हें दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। इससे पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया। आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के मुताबिक, आरती पिछले कई दिनों से परेशान दिखाई दे रही थीं। हालांकि आत्महत्या को पूरा मामला सुसाइड नोट से खुल सकता है।

दो दिन पहले तोड़ा था कमरे का ताला

बताया गया कि दो दिन पहले आरती ने अपने कमरे का ताला खुद तोड़ दिया था। उनकी चाबी कहीं गुम हो गई थी, जिसके चलते कमरे का ताला तोड़ना पड़ा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके कमरे में फंदे पर शव लटका होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई।

सुसाइड नोट से खुलेगा राज

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए। तलाशी के दौरान मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना आरती के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments