Homeभारतदिल्लीछठ महापर्व से पहले बिहार के लिए दिल्ली से चलेंगी 50 से...

छठ महापर्व से पहले बिहार के लिए दिल्ली से चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें; LG की मंजूरी के बाद तय होगा किराया

दिल्ली सरकार छठ से पहले बिहार के 7 शहरों के लिए 50 से ज्यादा एसी वोल्वो बसें शुरू करने की तैयारी कर रही है। परिवहन विभाग ने अंतिम मंजूरी के लिए एलजी तरनजीत सिंह संधू को प्रस्ताव भेजा गया है। पहले चरण में 7सात रूट पर सेवा शुरू होगी और जिसके बाद ही किराया तय किया जाएगा।

नई दिल्ली: छठ महापर्व से पहले दिल्ली सरकार बिहार के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दिल्ली से बिहार के सात शहरों के लिए शुरुआती चरण में 50 से अधिक एसी लग्जरी बसें चलाने की योजना है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अंतिम मंजूरी के लिए LG तरनजीत सिंह संधू को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस साल छठ से पहले बस सेवा शुरू करने का है।

दिल्ली और बिहार सरकार के बीच इस योजना को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत बिहार के सात स्थानों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

लंबी दूरी को देखते हुए फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों के बजाय वोल्वो बसें चलाने की योजना है।

अधिकारियों के मुताबिक, इन बसों में यात्रियों के सामान के लिए भी पर्याप्त जगह होगी।

हालांकि, सरकार ने दिल्ली से बिहार के बीच बस चलाने के लिए कुल 18 रूट्स चिन्हित किए हैं लेकिन पहले चरण में सात शहरों के लिए सात रूट्स पर बसें चलेंगी।

एलजी से अंतिम मंजूरी के बाद ही बसों का किराया भी तय किया जाएगा।

छठ के बाद अन्य रूट पर भी बढ़ सकती है बस सेवा

पहले चरण में सात शहरों के लिए बस सेवा शुरू करने के बाद यात्रियों की मांग और संचालन की स्थिति के आधार पर बाकी रूट पर भी सेवा का विस्तार किया जा सकता है। दिल्ली से बिहार के बीच लंबी दूरी को देखते हुए एसी वोल्वो बसों को चुना गया है, जो कि अपने आप में लग्जरी हैं। ताकि यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। हालांकि, बसों की शुरुआत, किराया और समय-सारिणी पर अंतिम फैसला एलजी की मंजूरी के बाद ही होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments