Homeभारतदिल्लीदिल्ली के सिंघोला में ट्रक में कागज का भारी रोल लोड करते...

दिल्ली के सिंघोला में ट्रक में कागज का भारी रोल लोड करते समय दबा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम, कंपनी मालिक पर केस दर्ज

दिल्ली के सिंघोला में एक पेपर कंपनी परिसर में वाहन पर भारी कागज का रोल लादते समय दबने से 27 वर्षीय नीरज की दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के सिंघोला इलाके में एक पेपर कंपनी परिसर में हुए हादसे में 27 वर्षीय श्रमिक नीरज की मौत हो गई। यह दुर्घटना 26 अक्टूबर को उस समय हुई जब नीरज दो अन्य लोगों के साथ एक वाहन पर कागज के भारी-भरकम रोल लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक कागज का एक भारी रोल उसके ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल नीरज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर को दिल्ली के सिंगोला इलाके में एक पेपर कंपनी में, 27 वर्षीय नीरज नाम के एक व्यक्ति पर पेपर का एक भारी रोल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह उस समय एक गाड़ी में पेपर रोल लोड कर रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि लापरवाही के आरोप में कंपनी के मालिक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत FIR दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

जांच में आया सामने

शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की बात सामने आ रही है, और फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी परिसर में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments