Homeभारतउत्तरप्रदेशजमीन में गाड़े नीले ड्रमों से निकले 500-500 के नोटों के बंडल,...

जमीन में गाड़े नीले ड्रमों से निकले 500-500 के नोटों के बंडल, प्रयागराज में जमीन चीरकर निकाला ‘खजाना’

प्रयागराज नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर जमीन के अंदर गाड़े गए तीन नीले ड्रमों को बरामद किया।

प्रयागराज: नीला ड्रम की बात सामने आते ही लोगों के जहन में डर पैदा हो जाता है। मेरठ की मुस्कान का नीला ड्रम वाला कांड के बारे में हर कोई जानता है। मुस्कान ने अपने पति की हत्या करने के बाद नीले ड्रम में रख दिया था। इसके बाद से नीला ड्रम क्राइम का प्रयाय बना हुआ है। अब प्रयागराज में भी एक नीला ड्रम पुलिस को बरामद हुआ है। इस बार नीला ड्रम में कोई लाश नहीं बल्कि नोटों के बंडल मिले हैं।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर जमीन के अंदर गाड़े गए तीन नीले ड्रमों को बरामद किया। ड्रमों को खोलने पर उनके अंदर 500-500 रुपये की नोटों की सैकड़ों बंडल भरे दिखे। नीला ड्रम वो भी नोटों से भरे हुए मिलने की घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।

मकान के अंदर कमरे की जमीन खोदकर ड्रम बरामद

पूरा मामला यह है कि बरईपुर रामनगर गांव में बुधवार देर शाम मुंबई पुलिस और प्रयागराज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक राजेश यादव और राकेश यादव उर्फ महाकाल के मकान को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। मकान के अंदर एक कमरे की जमीन खोदकर पुलिस ने 03 नीला ड्रम बरामद किया। ड्रम को खोलने पर पता चला कि उसमें पांच 500 – 500 नोटों की गड्डियां भरी हुई है। बरामद रकम चार से पांच करोड़ रुपये होने की आशंका है। मामले में पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना पर एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे गए थे।

फिलहाल पूरे मामले पर पहले जानकारी यह मिल रही है कि मुंबई पुलिस द्वारा एक आपराधिक घटना के आरोपी राकेश यादव की गिरफ्तारी और मॉल बरामदगी के लिए प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरई राम नगर गांव आई थी।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि राजेश यादव का भाई बबलू यादव पिछले कई वर्षों से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था। उस समय उसके साथ दो जीजा और एक साढू भी आए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद रकम उन्हीं के जरिए लाए जाने की बात सामने आ रही है।

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि बरामद रुपयों को ड्रम सहित वीडियोग्राफी कर मॉलखाने में रखा गया है संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। वास्तविक स्रोत और उसे मकान में छिपाकर रखने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments