Homeभारतमहाराष्ट्रारैपिडो, ओला-उबर ड्राइवरों की होगी सख्त जांच, बाइक टैक्सी चलाने वाले शख्स...

रैपिडो, ओला-उबर ड्राइवरों की होगी सख्त जांच, बाइक टैक्सी चलाने वाले शख्स का आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद जागी महाराष्ट्र सरकार

बाइक टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर के कथित आतंकी कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने रैपिडो, ओला-उबर ड्राइवरों की सख्त जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों पर केस दर्ज होगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर कानून में भी बदलाव होगा।

मुंबई: रैपिडो , ओला और उबर जैसी ऐप आधारित यात्री परिवहन सेवाओं के ड्राइवरों की अब सख्त जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज किया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को मोटर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए है ।यह बैठक मुंबई के माहिम इलाके में रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की कार्रवाई के बाद हुई है। संबंधित व्यक्ति पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान के किसी व्यक्ति या संगठन से सीधे संबंध होने का सबूत नहीं मिलने की खबर है।

ड्राइवरों के दस्तावेजों की होगी जांच

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों की पृष्ठभूमि, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाए। साथ ही, यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जांच में नियमों का उल्लंघन या गंभीर गड़बड़ी मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

जरूरत पड़ी तो बनेगा नया कानून

सरनाईक ने कहा कि इन सेवाओं पर केवल घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय नियमित निगरानी रखनी चाहिए। ड्राइवरों को राज्य परिवहन प्राधिकरण के नियमों के दायरे में लाने के लिए मौजूदा कानूनों में बदलाव की जरूरत होने पर इस पर विचार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अलग से संशोधित कानून बनाने का विकल्प भी देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments