Homeभारतउत्तरप्रदेशचंदौली के बंद कमरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव, तेज दुर्गंध...

चंदौली के बंद कमरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव, तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना

चंदौली के वीडीए कॉलोनी में एक 57 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला है। रूम से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वीडीए कॉलोनी में एक 57 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला है। स्थानीय लोगों ने तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस की टीम जब दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई तो उन्हें यह खौफनाक मंजर देखने को मिला। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप

जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय सत्यभामा श्रीवास्तव मुग़लसराय क्षेत्र अंतर्गत वीडीए कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। सत्यभामा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले कंपनी में कार्यरत थी। स्थानीय लोगों के अनुसार सत्यभामा को लोगों ने आखरी बार करीब 4-5 दिन पहले देखा था। इसके बाद अब उनकी लाश मिली है।

तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्यभामा के कमरे से अचानक तेज दुर्गंध आने लगी। पहले तो लोगों ने इसे इग्नोर किया, पर बाद में संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो देखा कि सत्यभामा की मौत हो चुकी थी। शव देख प्रतीत हो रहा था कि मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई होगी। उधर सड़ा-गला शव देख लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर आवश्यक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया।

क्या कहना है पुलिस का ?

मामले में मुग़लसराय पुलिस ने बताया कि बंद कमरे में महिला का शव मिला है। शव पुराना है और मौत कैसे हुई है यह पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments