Homeभारतउत्तरप्रदेशकानपुर में भाभी ने दांतों से देवर के प्राइवेट पार्ट में काट...

कानपुर में भाभी ने दांतों से देवर के प्राइवेट पार्ट में काट लिया… हॉस्पिटल पहुंचा तो लगे 55 टांके, बच्चों के झगड़े में किया अटैक

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा परिवार के बड़ों तक पहुंच गया. सजेती इलाके में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया. इससे युवक घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अस्पताल में उसे 55 टांके लगे हैं. युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव पुराऊपुर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया. इस विवाद में देवर-भाभी आपस में भिड़ गए. आरोप है कि भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दातों से काट लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. युवक को 55 टांके लगे हैं. वहीं घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले को लेकर एसीपी कृष्णकांत का कहना है कि युवक की भाभी ने उस पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया था. इस झगड़े की जानकारी पुलिस को मिली थी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, कानपुर के सजेती इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के बेटे की किसी विवाद के बीच पिटाई कर दी थी. भाभी का बेटा अपनी चाची के यहां गया था, जहां झगड़ा हो गया था. उसी दौरान युवक की पत्नी ने भी उसे डांटा था. बच्चे ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो वह नाराज हो गई.

बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी और देवर से झगड़ा करने लगी. कहासुनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बच्चे की मां यानी युवक की भाभी ने युवक के प्राइवेट पार्ट में दांतों से काट लिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसके पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. पहले घाटमपुर सीएससी में भर्ती कराया गया, फिर वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने युवक की हालत देख तुरंत इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान युवक को 55 टांके लगे हैं.

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी घाटमपुर का कहना है कि घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. जेठानी का पति गुजरात में सर्विस करता है, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी वापस आ रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments