Homeभारतदिल्लीगोली किसी और को मारी, लगी किसी और को, दिल्ली के सुभाष...

गोली किसी और को मारी, लगी किसी और को, दिल्ली के सुभाष मोहल्ला में फायरिंग की घटना

दिल्ली में गोलीकांड का मामला सामने आया है। हालांकि, गोली चलाने वाले का निशाना कोई और था और उसका शिकार कोई और बन गया। आइए बताते हैं कि ये घटना दिल्ली के किस इलाके में कैसे हुई।

नई दिल्ली: दिल्ली के सुभाष मोहल्ला में गोलीकांड हुआ है। आरोपी ने गोली किसी और को मारी थी, लेकिन लग किसी और को गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। वारदात की वजह भी पता की जा रही है। गोलीकांड की ये घटना दिल्ली के सुभाष मोहल्ला इलाके की है।

जानें, कौन था निशाना, किसे लगी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले शख्स का नाम जहीर बताया जा रहा है। कथित तौर पर वह राजू उस्मानी को निशाना बनाना चाहता था और उसने गोली भी राजू के ऊपर ही चलाई थी। लेकिन इस दौरान बीच बचाव कर रहा इमरान नाम का शख्स बीच में आ गया और गोली लग गई। गोली लगने के बाद इमरान घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

गोलीकांड की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। मुखबिरों के जरिए भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे का कारण भी पता करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का दावा है कि फायरिंग की ये घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। लोगों का कहना है कि राजू उस्मानी और जहीर का आपस में पुराना विवाद चल रहा है। इसलिए जहीर ने इस गोलीकांड को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments