Homeखेलमहिलाओं की 4x400 मीटर रिले रेस में बेटियों का गोल्डन रन, एशियन...

महिलाओं की 4×400 मीटर रिले रेस में बेटियों का गोल्डन रन, एशियन गेम्स में भारत ने छठा गोल्ड मेडल जीता

भारत को एशियन गेम्स 2026 में छठा गोल्ड मेडल महिलाओं की 4×400 मीटर रिले रेस में मिला है। किरण, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने यह गोल्ड जीता।

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को छठा गोल्ड मेडल मिल गया है। यह मेडल महिलाओं की 4×400 मीटर रिले रेस में आया। किरण, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की भारतीय चौकड़ी ने यह मेडल जीता। भारत ने इस रेस को 3:29.69 मिनट में पूरा किया। वहीं इस इवेंट में बहरीन को सिल्वर जबकि चीन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

महिला 4×400 रिले में भारत का दबदबा

एशियन गेम्स में महिलाओं की 4×400 रिले रेस में भारत का हमेशा से दबदबा रहा है। 2002 से अभी तक हुए 7 एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत का यह छठा मेडल है। हांगझोऊ में इस इवेंट में बहरीन ने गोल्ड जीता था तो भारत को सिल्वर मिला था। अब एक बार फिर भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में 4X400 मीटर रिले रेस की चैंपियन बन गई है।

एथलेटिक्स में सिर्फ एक ही गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में आज एथलेटिक्स के इवेंट का आखिरी दिन है। इस बार भारत का यह एथलेटिक्स में पहला और एकमात्र गोल्ड मेडल है। 2022 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत को एथलेटिक्स में 6 गोल्ड मेडल मिले थे। इस बार भारत ने एथलेटिक्स में एक गोल्ड के अलावा 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज जीते। इस तरह कुल मेडल 24 रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments