Homeक्राइमपेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव... बिजनौर में मचा हड़कंप,...

पेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव… बिजनौर में मचा हड़कंप, पहचान नहीं

उत्तरप्रदेश के बिजनौर में गांव वालों को पेड़ से लटका एक शव मिला, जिसे पुलिस ने करीब 10 दिन पुराना बताया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है और मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

बिजनौर में एक पेड़ से शख्स का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की.

शव की हालत देखकर पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि यह करीब 10 दिन पुराना है. काफी समय तक पेड़ पर लटके रहने की वजह से शव सड़ने लगा था. हालांकि, मृतक कौन है और उसकी मौत किन हालात में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के गांवों और दूसरे इलाकों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पिछले हफ्ते भी मिला था महिला का शव

बिजनौर में पिछले हफ्ते भी एक अलग मामले में गन्ने के खेत से एक महिला का शव मिला था. महिला के शरीर पर जलने के निशान थे और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. पुलिस को शक था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुआं होने का दावा! हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 25 साल थी. उसके शव के पास दो साल की एक बच्ची रोती हुई मिली थी. उस मामले में भी पुलिस महिला और बच्ची की पहचान तुरंत नहीं कर सकी थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments