Homeक्राइमगोंडा: शादी से इनकार करने पर साली का गला रेत दिया, सरयू...

गोंडा: शादी से इनकार करने पर साली का गला रेत दिया, सरयू में फेंकी लाश, 3 साल से थे प्रेम संबंध

गोंडा की रहने वाली धर्मा निषाद का तीन साल से रिश्‍ते के जीजा भानु प्रताप निषाद से प्रेम संबंध था। वह शादी करने के लिए नहीं तैयार थी।
gonda

यूपी के गोंडा में लापता 23 वर्षीय युवती धर्मा निषाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके रिश्ते के जीजा भानु प्रताप निषाद को अयोध्या के नया घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवती और जीजा के बीच वर्ष 2023 से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवती से शादी कर साथ रहना चाहता था, जबकि युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसी को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

बहन के घर जाने के लिए निकली थी

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को युवती की मां ने उसे अयोध्या स्थित बड़ी बहन के घर जाने के लिए जमुनियाबाग बाजार से बस पर बैठाया था। वह बहन के घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान अयोध्या के सरयू घाट क्षेत्र से एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। परिजनों ने शव की पहचान धर्मा निषाद के रूप में की।

अयोध्या बुलाया, बाइक पर बैठाकर ले गया सुनसान स्थान

पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से पहले युवती की आरोपी भानु प्रताप से बातचीत हुई थी। युवती के अयोध्या आने की जानकारी मिलने पर भानु उसे लेने पहुंचा और बाइक पर बैठाकर सरयू नदी के पास सुनसान स्थान पर ले गया। वहां दोनों के बीच बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी करने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान भानु ने चाकू से युवती का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव सरयू में फेंका

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी शव को घसीटकर सड़क के नीचे सरयू नदी में फेंककर फरार हो गया। वारदात में इस्तेमाल चाकू और कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर इन्हें बरामद कर लिया है।

कॉल डिटेल ने खोला हत्या का राज

युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में घटना से पहले आरोपी से उसकी बातचीत सामने आई। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया।

अब जेल भेजने की तैयारी

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि युवती के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। जांच के दौरान हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद मुकदमे में हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments