Homeखेलविराट के बाद जोस बटलर ने रोहित शर्मा को भी पछाड़ा, टी20...

विराट के बाद जोस बटलर ने रोहित शर्मा को भी पछाड़ा, टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम का रिकॉर्ड खतरे में

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वह विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए हैं।

साउथैप्टन: इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की विस्फोटक 80 रन की पारी का अहम योगदान रहा। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने सिर्फ 44 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे।

बटलर ने रोहित को पछाड़ा

जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 161 मैच खेल चुके जोस बटलर के नाम 4292 रन हो गए हैं। उन्होंने 34 की औसत औऱ 149 की स्ट्राइक रेट से ये सन बनाए हैं। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम 4231 रन हैं। 159 मैच खेलने वाले रोहित ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। 4596 रन के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप पर हैं। भारत के खिलाफ जुलाई में टी20 सीरीज के दौरान बटलर ने विराट कोहली को पछाड़ा था।

इंग्लैंड ने 254 रन ठोक दिए

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बटलर अपने शतक का मौका जरूर चूक गए, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्कों और 10 चौकों मारे।

255 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में श्रीलंका की पूरी टीम 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई और 119 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 33 रन दुनिथ वेलालागे ने बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सनी बाकेर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments