Homeटॉप न्यूज़'एएसपी के बंगले पर चली जाओ, महिला थाना प्रभारी मुझसे गलत करवाना...

‘एएसपी के बंगले पर चली जाओ, महिला थाना प्रभारी मुझसे गलत करवाना चाहतीं’, सिवनी से सस्पेंडेड ASP दीपक मिश्रा पर महिला का बड़ा आरोप

सिवनी के सस्पेंडेड एएसपी दीपक मिश्रा पर आरोप लगाती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उनके पास मैं चोरी की शिकायत लेकर गई थी लेकिन उन्होंने मुझसे झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।

हाइलाइट्स

सिवनी के सस्पेंडेड एएसपी दीपक मिश्रा पर महिला ने लगाया आरोप
महिला का आरोप है कि चोरी शिकायत को झूठे केस में बदल दिया
उस मामले में उन्होंने बेकसूर लोगों को फंसा दिया
सिवनी एसपी ने कहा कि यह वीडियो चार साल पुराना है

सिवनी: गांजा कांड में एएसपी दीपक मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद उन पर कई तरह के बेहद गंभीर आरोप लग रहे हैं। अब एक महिला सामने आई है और उसने वीडियो जारी कर एएसपी दीपक मिश्रा पर बड़ा आरोप लगाया है।

महिला ने लगाया केस बदलने का आरोप

पीड़ित महिला वीडियो में कह रही है कि मैं चोरी का आवेदन लेकर एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के पास गई थी। मैंने उनसे कहा कि सोने और पैसों की चोरी हो गई है। मैंने उन्हें सारे सबूत दे दिए। घटना का उन्हें मैंने वीडियो भी दिया। मोबाइल में वीडियो देखने के बाद वह कहते हैं कि तुम्हारे आवेदन में दम नहीं है। दूसरा लाओ और तुम कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटती रहोगी।

पढ़ी-लिखी हो या बेवकूफ हो…

एएसपी दीपक मिश्रा महिला से कहते हैं कि तुम पढ़ी-लिखी हो या बेवकूफ हो…उन्होंने मुझे प्रताड़िता किया और अपने पसंदीदा वकील प्रमोद सोनी को कॉल लगाया। उनका नंबर देकर मुझे कहते हैं कि वह चली जाओ, वो सब लिखा देंगे।

फर्जी आवेदन तैयार करवा दिया

वकील प्रमोद सोनी से एएसपी दीपक मिश्रा ने फर्जी आवेदन तैयार करवा दिया। केस में जो लोग नहीं हैं, उनका नाम डलवा दिया। ये लोग चोरी के मामले को लूटपाट, अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। मैं रोती और गिड़गिड़ाती रही कि सर, ऐसा मत कीजिए। लेकिन इनलोगों ने एक नहीं सुनी। मैं रात को 10-10 बजे तक भटकती रही।

फोन चोरी करवा दिया गया

सबूत मिटाने के लिए इनलोगों ने मेरे कार्यस्थल से फोन की चोरी करवा दी। अब मेरे आवेदन पर एक महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला थाना प्रभारी मुझे दिन-दिन भर बैठाकर रखती थीं और मैं रात को 10-10 बजे घर जाती थी। सिवनी शहर का कोई भी एक ऐसा ऑफिस नहीं बचा, जहां मुझे चक्कर नहीं लगवाए।

एडिशनल एसपी के पास ले गईं

महिला ने सिवनी की महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि वह एक दिन मुझे एडिशनल एसपी के चैंबर में ले गईं। वहां रात 12 बजे तक मुझे बाहर में बैठाकर रखा। उसने कहा कि मैं जब ज्यादा परेशान होने लगी कि तो महिला थाना प्रभारी ने कहा कि तुम क्यों नहीं एक बार एडिशनल एसपी के बंगले पर चली जाती हो।

फूट-फूटकर रोने लगी महिला

वीडियो में महिला फूट-फूटकर रो रही है। वह कहती है कि महिला थाना प्रभारी औरत अच्छी नहीं है। मुझसे धंधा करवाना चाहती थी। मैं मर जाना चाहती हूं। इनलोगों ने एक नेटवर्क बनाकर रखा है।

सीएम हेल्पलाइन में भी की है शिकायत

महिला ने कहा कि मैंने इसे लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। मैंने इनकी शिकायत की तो ये लोग मुझे पूछताछ के लिए बुला रहे थे। इनलोगों ने झूठा निराकरण सीएम हेल्प लाइन वालों को बता दी। मुझे फंसाया गया है।

एएसपी को कर दिया गया है सस्पेंड

सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा को गांजा कांड में सस्पेंड कर दिया गया है। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह होटल में एक कपल को धमका रहे थे कि गांजा रखकर झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इसके बाद सीएम ने सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

पुराना बताया जा रहा है वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद एएसपी दीपक मिश्रा की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सिवनी एसपी ने कहा है कि यह वीडियो पुराना है। इसको अब वायरल किया जा रहा है। इस मामले की जांच पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी को सौंपी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments