Homeटॉप न्यूज़मुंबई, MMR में फिर बढ़े CNG के दाम, 1.5 रुपये महंगी हुई,...

मुंबई, MMR में फिर बढ़े CNG के दाम, 1.5 रुपये महंगी हुई, 91.50 रुपये प्रति किलो हुई गैस, अब बढ़ेगा किराया भी

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में रविवार सुबह-सुबह लोगों को झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में 1.5 रुपये प्रति किलोग्राम की नई बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद ऑटो-रिक्शा के किराए में एक और बढ़ोतरी की मांग फिर से उठने लगी है।

मुंबई : मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका लगा है। मुंबई और आसपास के महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रहने वाले लोगों को अब मंहगी सीएनजी मिलेगी। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने रविवार से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में सीएनजी का खुदरा मूल्य 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं।

1 नवंबर को ही बढ़ाए थे एक रुपये दाम

एमजीएल की ओर से इस साल सीएनजी की कीमतों में की गई यह आठवीं बढ़ोतरी है। कंपनी ने इससे पहले 1 नवंबर को भी सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था। इस तरह पिछले 15 दिनों में ही गैस की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, पिछले 75 दिनों के दौरान सीएनजी कुल 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

इस साल 11 रुपये प्रति किलो मंहगी हुई सीएनजी

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से लेकर अब तक मुंबई में सीएनजी की कीमतों में कुल 11 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हो चुकी है। इस अवधि में गैस के दाम करीब 14 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी संकट मुख्य वजह

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी संकट को भी एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इस संकट के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की कम उपलब्धता और आयातित गैस की ऊंची कीमतों के चलते कंपनियों की खरीद लागत में इजाफा हुआ है। इसी वजह से गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

किराया हो सकता है महंगा

वहीं, सीएनजी के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी से चलने वाले वाहनों के मालिकों पर पड़ने की आशंका है। ईंधन महंगा होने से उनके रोजाना के परिचालन खर्च में वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया भी बढ़ सकता है।

साल 2026 की शुरुआत में मुंबई में सीएनजी 80.50 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी। इसके बाद से अब तक कुल 8 बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सितंबर की शुरुआत से अब तक ही कीमतों में 5.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

बड़ी संख्या पर पड़ेगा असर

इस घटनाक्रम का पूरे क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है, जहां लगभग 4.7 लाख ऑटो-रिक्शा, 2 लाख टैक्सियां और करीब 6 लाख निजी कारें CNG से चलती हैं। इस वजह से, ईंधन की कीमतों में होने वाले बदलाव ड्राइवरों और यात्रियों, दोनों के लिए ही काफी अहम हो जाते हैं। MMR (मुंबई महानगर क्षेत्र) में 13.5 लाख CNG वाहनों के लिए 529 CNG फिलिंग स्टेशन मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments