Homeटॉप न्यूज़यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले, 38 IAS...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले, 38 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है जिसमें 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी सहित कई जिलों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी बदले गए.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 38 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी में भी बदलाव किया गया है.

प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं सीतापुर के डीएम राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है. विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया है. हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है, वहीं शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है. कृषण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. डॉ. नितिन मदान को उत्तर जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि प्रीति जयसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है. प्रत्युष पांडेय को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है. उमेश मिश्रा को नगर विकास का विशेष सचिव बनाया गया है.

वहीं, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियु्क्त किया गया है. नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संदीप कुमार को मेरठ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

प्रमीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. सुनील कुमार चौधरी को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, शाहिद अहमद को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अपर निदेशक बनाया गया है. शिशिर कुमार सिंह को श्रावस्ती का मुख्य विकास अधिकारी और शैलेंद्र कुमार सिंह को अलीगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, योगेंद्र कुमार को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी, शत्रोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मनोज कुमार को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments