दिल्ली-NCR का प्रदूषण अब सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं, मानसिक सेहत पर भी असर डाल रहा है। IIT दिल्ली और RML अस्पताल की रिसर्च में PM2.5 के बढ़ते स्तर और एंग्जाइटी, घबराहट व बेचैनी जैसी परेशानियों के बीच संबंध सामने आया है।
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR का बढ़ता प्रदूषण हमारे शरीर को ही नहीं, हमारे मन मस्तिष्क को भी बीमार बना रहा है। IIT दिल्ली और राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल की रिसर्च बता रही है कि प्रदूषण बढ़ने के साथ घबराहट और बेचैनी जैसी परेशानियां देखने को ज्यादा मिलती हैं।
RML के मनोचिकित्सा विभाग की रिसर्च के मुताबिक, हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व PM 2.5 के बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचते हैं। वहां से खून में मिलकर दिमाग तक पहुंचते हैं और वहां सूजन पैदा कर सकते हैं। इसका बुरा असर मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। एंग्नाइटी और बेचैनी जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ता है।
IIT दिल्ली-RML की स्टडी
प्रदूषक तत्व PM 2.5 के बेहद बारीक कण सास से फेफड़ों में पहुंचते है।
खून में मिलकर ये कण दिमाग में सूजन पैदा करते है, जिसका मेटल हेल्थ पर असर।
WHO के मुताबिक, 24 घंटे में PM2.5 का औसत 15 माइक्रोग्राम प्रति धन मीटर से ज्यादा न हो।
दिल्ली में इसका औसत गुरुवार को 25 गुना ज्यादा रहा।
सर्दियों और दिवाली के आसपास बढ़ती है घबराहट-बेचैनी
RML में मनोचिकित्सा विभाग की HoD डॉक्टर प्रो. मीना चंद्रा के मुताचिक, दिल्ली में PM 2.5 का स्तर साल में अधिकतर समय ज्यादा ही रहता है। ऐसे में यहां रहने वाले लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। सर्दियों और दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ने के भी ज्यादा मामले आते है।
रिसर्च में PM 2.5 प्रदूषण और न्यूरोसाइकिएट्रिक यानी मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के कारण अस्पताल मैं भर्ती लोगों में संबंध सामने आया। खसकर एंग्जाइटी से जुड़े मामलों में यह नाता देखा गया। डॉ. चंद्रा के मुताबिक, अगर प्रदूषण बढ़ने के दौरान एंग्जाइटी या डिप्रेशन के मरीजों की परेशानी गंभीर हो जाती है तो उसके इलाज में भी दवाओं की डोज बढ़ानी पड़ सकती है। कई बार तुरंत राहत देने वाली SOS दवाएं भी दी जाती है।

