Homeबिज़नेसफेस्टिव सीजन में मदर डेयरी ने दिया ग्राहकों को महंगाई का झटका,...

फेस्टिव सीजन में मदर डेयरी ने दिया ग्राहकों को महंगाई का झटका, 4 रुपये तक महंगा हुआ दूध

मदर डेयरी ने दूध की कीमत में 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे दूध की कीमत बढ़ानी पड़ी है। कंपनी ने इससे पहले अप्रैल और मई में भी दूध की कीमत बढ़ाई थी।

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के बीच मदर डेयरी ने ग्राहकों को महंगाई का झटका देते हुए दूध की कीमत में 2 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे दूध की कीमत बढ़ानी पड़ी है। कंपनी ने इससे पहले मई में भी दूध की कीमत बढ़ाई थी। उससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी कंपनी ने दूध की कीमत रिवाइज की थी।

फुल क्रीम की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये कर दी गई है जबकि टोंड दूध की थैली 60 रुपये के बजाय 62 रुपये में मिलेगी। वेंडिंग मशीन से मिलने वाले टोंड दूध की कीमत भी 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गई है। डबल टोंड मिल्क 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये लीटर हो गया है जबकि गाय के दूध के लिए 62 रुपये के बजाय 65 रुपये खर्च करने होंगे।

कितनी बढ़ी कीमत?

दूध पुरानी कीमत (प्रति लीटर) नई कीमत (प्रति लीटर) कीमत में बढ़ोतरी
टोंड (वेंडिंग मशीन) ₹58 ₹60 ₹2
फुल क्रीम ₹72 ₹76 ₹4
टोंड ₹60 ₹62 ₹2
डबल टोंड ₹54 ₹56 ₹2
गाय का दूध ₹62 ₹65 ₹3

मदर डेयरी की बिक्री

यह कंपनी दिल्ली-एनसीआर मार्केट में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर मार्केट में अपने आउटलेट्स, दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। इसकी रोजाना दूध की बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का टर्नओवर 17 फीसदी की ग्रोथ के साथ 20,300 करोड़ रुपये रहा था।

मदर डेयरी की स्थापना 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की फुली-ओन्ड सब्सिडियरी है। यह कंपनी मदर डेयर ब्रांड के तहत मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स बेचती है। साथ ही धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल और सफल ब्रांड के तहत फल और सब्जियां भी बेचती है। इससे पहले कर्नाटक में भी नंदिनी ब्रांड के दूध की कीमत में 1 नवंबर से 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments