Homeभारतराजस्थानअपनी ही छात्रा को बहकाया, फिर कर लिया निकाह... 3 बच्चों के...

अपनी ही छात्रा को बहकाया, फिर कर लिया निकाह… 3 बच्चों के पिता मौलाना को लोगों ने पीटा

जयपुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए पहुंचे एक मौलाना की गुस्साए लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. मौलाना पर आरोप है कि उसने मदरसे में पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को प्रभावित कर उससे निकाह किया था. बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है.

राजस्थान के जयपुर में कोर्ट परिसर के बाहर एक मौलाना की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे मौलाना को गुस्साए लोगों ने घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की. अचानक हुए हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और मौलाना को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला.

पूरा मामला जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के नाई की थड़ी स्थित एक मदरसे से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर आरोप है कि उसने वहां पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर उससे निकाह कर लिया. बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. आरोप यह भी है कि वह मदरसे में आने वाली अन्य लड़कियों को भी प्रभावित करता था.

छात्रा से निकाह की जानकारी मिलते ही भड़के परिजन

मौलाना और छात्रा के निकाह की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में भी नाराजगी फैल गई. शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विरोध जताने जयसिंहपुरा खोर थाने पहुंच गए. बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

कोर्ट से जेल भेजने का आदेश, बाहर निकलते ही हमला

पुलिस मौलाना को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए. इसके बाद जैसे ही मौलाना कोर्ट परिसर से बाहर निकला, वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने उसे घेर लिया. देखते ही देखते भीड़ ने मारपीट शुरू कर दी. वायरल वीडियो में कई लोग मौलाना को लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं.

हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया. काफी मशक्कत के बाद मौलाना को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला गया. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments