Homeभारतगुजरातराजकोट ग्रामीण एलसीबी ने छह साल से फरार राजस्थान के आरोपी को...

राजकोट ग्रामीण एलसीबी ने छह साल से फरार राजस्थान के आरोपी को दबोचा, 34.32 लाख की शराब बरामदगी के मामले में था वांछित

राजकोट। गुजरात के राजकोट ग्रामीण जिले की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने शराबबंदी के मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2020 में विदेशी शराब और अन्य सामान से भरे कंटेनर ट्रक से जुड़े 34.32 लाख रुपए के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा तहसील के जोरापुरा निवासी हरिराम सताराम चौधरी (30) के रूप में हुई है। वह कोटड़ा-सांगाणी थाना क्षेत्र में दर्ज शराबबंदी के मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। तकनीकी सूचना के आधार पर एलसीबी की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वांकानेर तालुका थाने में दर्ज शराबबंदी के एक अन्य मामले में भी फरार था। यह कार्रवाई राजकोट रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक निर्लिप्त राय और जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में एलसीबी निरीक्षक जेपी राव, उपनिरीक्षक एचसी गोहिल, केएम चावड़ा, आरवी भीमाणी, पीएन भरवाड़ सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments