हेमंत वर्मा सुपर एक्सक्लूसिव पड़ताल : राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : महाभारत का युद्ध चल रहा था महाभारत का एक पात्र रहे संजय जिसे दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था यानी कि वह दूर की चीजों को देखकर भी वह हुबहू वर्णन या बता सकता था उन्होंने धृतराष्ट्र को महाभारत में जो कुछ भी घटनाक्रम चला था उसकी आंखों देखा हाल सुनाया कालांतर में दूरदर्शन का आविष्कार हुआ और आज दूरदर्शन के अलावा सैकड़ो न्यूज़ चैनल और सैकड़ो टीवी चैनल वर्तमान में उपलब्ध है राजनेताओं को भी अब टीवी न्यूज़ चैनल में डिबेट करना पसंद आता है मामला था प्रधानमंत्री आवास का भारत सरकार ने आकंड़ा जारी किया इतने लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिलमिला गए उन्होंने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को चैलेंज कर दिया कि वह टीवी डिबेट में आए और प्रधानमंत्री आवास पर आमने-सामने अपनी बात रखें तब गृह मंत्री विजय शर्मा जो की ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री है उन्होंने चैलेंज को एक्सेप्ट किया और प्रेस क्लब भवन में सज गई दोनों की डिबेट की महफिल लेकिन यह क्या यहां भी टीवी चैनल की चकाचौंध लाइव टेलीकास्ट जाने की राजनेताओं को मुद्दा कोई भी रहे हाइलाइट होने से मतलब है आंकड़ों की बाजीगरी पर अगर बात किया जाए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को लेकर सरकार के दावों के बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया कि 18 लाख आवास का संकल्प केंद्र और राज्य के प्रयासों से पूरा हो गया है 17 लाख 75000 आवास पूरे हो गया जो केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध है उन्होंने पूर्ववर्ती भुपेश सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर रोक लगा दी थी तब जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र ने राशि जारी नहीं की उस समय राज्यों की स्थिति खराब थी योजना का पोर्टल भी बंद कर दिया गया था अब दोनों राजनीतिकों के बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस बीच इस बहस के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हो गई है वहीं दूसरी ओर तत्कालीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंह देव से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय होने के बावजूद उनकी बात सुनी नहीं जा रही है एक तरीके से उन्होंने भूपेश बघेल का पक्ष लिया है आपकी जानकारी के लिए बता दे टी एस सिंह देव वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार है और वह यह नहीं चाहते कि भूपेश बघेल से संबंध खराब हो क्योंकि भूपेश बघेल कांग्रेस में छत्तीसगढ़ में अभी भी बड़े चेहरे हैं इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक टिप्पणी ने सियासी हल्का में तबाही मचा दिया उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 लाख आवास के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि अगली बार किसी समझदार को टीवी डिबेट में भेजना छोटा रिचार्ज के लिए रील ही ठीक है अब इसके तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं कुल मिलाकर इस टीवी डिबेट का सारांश यह निकला कि थोथा चना बाजे घना हेमंत वर्मा की कलम से

