Homeभारतछतीसगढ़कलेक्टर ने ग्राम कल्लूबंजारी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही...

कलेक्टर ने ग्राम कल्लूबंजारी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही के घर सौर संयंत्र का किया निरीक्षण

3 किलोवाट सौर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य, हितग्राही को मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी
कलेक्टर ने ऊर्जा दूत के रूप में अन्य ग्रामीणों को भी योजना से जोडऩे के लिए किया प्रेरित

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी निवासी खिलेश पटेल के घर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित 3 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सौर संयंत्र की स्थापना, बिजली उत्पादन, प्राप्त सब्सिडी तथा बिजली बिल में हुई बचत के संबंध में हितग्राही से जानकारी ली। खिलेश पटेल ने बताया कि उनके घर में लगभग तीन माह पूर्व 3 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। सौर संयंत्र स्थापना के लिए उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सौर संयंत्र लगने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1500 रूपए से 2 हजार रूपए तक आता था, जो अब शून्य हो गया है। उन्होंने योजना से बिजली खर्च में हुई बचत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्राप्त लाभ की सराहना करते हुए श्री पटेल को ऊर्जा दूत के रूप में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभव एवं योजना से हुए लाभ की जानकारी गांव के अन्य लोगों के साथ साझा करें तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से परिवारों को बिजली बिल में आर्थिक राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments