Homeभारतछतीसगढ़तुमडीबोड चौकी की बड़ी सफलता मर्डर के आरोपी गिरफ्तार

तुमडीबोड चौकी की बड़ी सफलता मर्डर के आरोपी गिरफ्तार

हेमंत वर्मा विशेष संवाददाता राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में पुलिस चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र के ग्राम पेण्डरवानी में महिला की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर चौकी प्रभारी तुमडीबोड़ के नेतृत्व में सायबर थाना के साथ संयुक्त टीम गठित कर त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुये महिला की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 03 घण्टो में खुलासा कर आरोपी देवर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

प्रकरण के अनुसार दिनांक 31.07.2026 को पुलिस चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पेण्डरवानी निवासी 28 वर्षीय महिला तामेश्वरी साहू पति जैयपाल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर अन्दर कमरे में शव मिला था जिसे परिजनो द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु की सूचना पर तुमडीबोड पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मर्ग कायम कर जॉच में लिया गया। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में बारिकी से वैज्ञानिक पद्धति से जॉच की गई। जांच के दौरान शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम मेडिकोलिगल चिकित्सको की टीम से शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेण्ड्री, राजनांदगांव में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने से होना पाया गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा मृतिका के बार-बार कामधाम नही करता है घर में बैठे बैठे खा रहा है बोलने पर गुस्से में आकर साड़ी से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से मृतिका के देवर देवेन्द्र साहू के विरुद्ध पुलिस चौकी तुमडीबोड में अपराध क्रमांक 334/26 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से पुछताछ करने पर साड़ी से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना कबुल किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उप निरीक्षक चुन्नीलाल साहू, प्र0आर0 लोकनाथ वर्मा, आरक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षक विकास राजेत्री, महिला आरक्षक पेमिन कतलाम, महिला सैनिक उषा वर्मा, सायबर थाना से आरक्षक मनीष वर्मा, हरीश ठाकुर सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ एवं सायबर थाना स्टाफ की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments