Homeभारतछतीसगढ़शंकर साहू को "प्रदेश महामंत्री" बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष...

शंकर साहू को “प्रदेश महामंत्री” बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर…

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

बालोद//- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष- डॉक्टर नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कर्मचारी -अधिकारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में शंकर साहू को “प्रदेश महामंत्री” के पद पर नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री- शंकर साहू पूर्व से ही समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान देते रहे हैं।

शंकर साहू प्रदेश महामंत्री ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उसका निर्वहन करुंगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में कर्मचारी अधिकारी-प्रकोष्ठ सशक्त होगा और शिक्षा तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति करेगा।

शंकर साहू को कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से महेंद्र साहू जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, श्रीमती प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बालोद, तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा, सूरज गोपाल गंगबेर जिला संयोजक कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ बालोद, दिलीप साहू, शीतल साहू, गोविंद साहू, युवराज साहू, राजेश साहू, धनराज साहू, नंदकिशोर साहू, श्रीमती संगीता साहू, केशव राम साहू, शैलेंद्र कुमार साहू, राजकुमार साहू, पवन साहू, नूतन साहू, दिनेश साहू, हेमंत साहू, खेमंत साहू, चंद्रकांत साहू, युवराज साहू, जगत राम साहू, मक्खन साहू, घनश्याम साहू आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू प्रदेश महामंत्री कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ ने दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments