भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। स्थानीय इंद्रा कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र पर रविवार, 12 जुलाई को 139वें विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति जालोर और ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। ब्रह्माकुमारी केंद्र की बी. के. गीता बहन ने बताया कि एक गुप्त दानदाता के विशेष आर्थिक सहयोग से यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इसमें ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी। ब्रह्माकुमारी केंद्र की बी. के. गीता बहन ने बताया कि एक गुप्त दानदाता के विशेष आर्थिक सहयोग से यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी। जांच में मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीजों के ऑपरेशन ग्लोबल नेत्र संस्थान के बेस अस्पताल में निःशुल्क किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और परामर्श भी दिया जाएगा। बी. के. गीता बहन ने असहाय व जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। मरीज अपने साथ आधार कार्ड और पुरानी जांच पर्चियां जरूर लाएं।

