Homeभारतउत्तरप्रदेशयूपी के 12 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का...

यूपी के 12 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का एक्‍सीडेंटल बीमा, बनारस से सीएम योगी ने दी सौगात

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से समझौता हुआ है।

हाइलाइट्स

यूपी के 12 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा
एक करोड़ का एक्‍सीडेंटल बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा
यूपी सरकार ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है

वाराणसी: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्‍होंने बेसिक शिक्षा विभाग के 12 लाख से ज्‍यादा शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इन लोगों को अब से एक करोड़ रुपये का एक्‍सीडेंटल बीमा मिलेगा। साथ ही कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। यूपी सरकार ने इसके लिए भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ समझौता किया है। यूपी पहला राज्‍य है जहां शिक्षकों को यह सुविधा दी जा रही है।

मुख्‍यमंत्री ने कैशलेस इलाज और एक करोड़ रुपये बीमे के लिए एसबीआई के साथ एमओयू पर हस्‍ताक्षर किया। सीएम योगी ने कहा कि दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसे में शिक्षकों के परिवार को हर तरह की सुविधा मिलनी चाहिए। इसीलिए एसबीआई के साथ शिक्षकों के बीमा के लिए समझौता किया गया है। इसके दायरे में बेसिक शिक्षा विभाग के 4.50 लाख स्‍थायी और 5.50 लाख संविदा कार्मिक आएंगे। इसमें टीचर, शिक्षामित्र, अनुदेशक, मिड डे मील योजना से जुड़े रसोइयां आदि शामिल हैं।

बच्‍चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए मिलेगा पैसा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अगर किसी शिक्षक या कर्मचारी के साथ अनहोनी होती है तो उनके बच्‍चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत 10 लाख का ग्रुप टर्म इंश्‍योरेंस, एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्‍सीडेंट कवर और एक करोड़ रुपये का स्‍थायी दिव्‍यांगता कवर मिलेगा। इसके अलावा 1.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।

शिक्षकों ने कभी ऐसी सुविधा की मांग नहीं की

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा की नई योजना है जिसकी घोषणा पहली बार की जा रही है। शिक्षकों ने कभी ऐसी सुविधा की मांग नहीं की थी लेकिन सरकार ने उनकी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हादसा किसी के साथ भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments