Homeभारतछतीसगढ़अवैध प्लाटिंग को लेकर तरुण सिंन्हा ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा कार्यवाही...

अवैध प्लाटिंग को लेकर तरुण सिंन्हा ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा कार्यवाही नहीं होने पर पुतला दहन की चेतावनी

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनंदगांव : पूरे जिले भर में जिस तरीके से अवैध प्लाटिंग चल रही है उसी तरीके से अवैध प्लाटिंग का मुद्दा आम बात हो गई है मामला कुछ ऐसा ही है छुरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 3 में लगातार अवैध प्लाटिंग के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है उन्होंने एसडीएम श्रीकांत कोराम को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर इस मामले में पांच दिन के अंदर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो वह छुरिया नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राजस्व मंत्री कलेक्टर का पुतला दहन करेंगे गौरतलब है की वार्ड नंबर 3 और 8 में लगातार अवैध प्लाटिंग सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है

उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताया है खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता तरुण सिंन्हा ने ज्ञापन सौंपकर कड़े शब्दों में कहा की अगर एक 5 दिन के अंदर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह मुख्यमंत्री राजस्व मंत्री कलेक्टर का पुतला दहन करेंगे साथ ही एक जन आंदोलन का शंखनाथ करेंगे उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग के चलते सरकार को राजस्व की बड़ी मात्रा में हानि हो रही है इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ जांच हो जिन तथाकथित लोगों के द्वारा अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए इसी तरीके की शिकायत उनके पास वार्ड नंबर 11 को लेकर भी आई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments