Homeभारतगुजरातमानसून से निपटने के लिए AMC का प्री-मानसून एक्शन प्लान तैयार

मानसून से निपटने के लिए AMC का प्री-मानसून एक्शन प्लान तैयार

अहमदाबाद। मानसून सीजन को देखते हुए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने दानापीठ स्थित मुख्यालय में उच्चस्तरीय प्री-मानसून समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शहर को जलभराव, ट्रैफिक जाम और अन्य संभावित समस्याओं से बचाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था, कैच पिट्स, सीवर एवं ड्रेनेज लाइनों की सफाई कार्य का जायजा लिया।

हर वर्ष जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पंपिंग स्टेशनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए सेंसर आधारित निगरानी और ट्रैफिक प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में टूटी सड़कों के तत्काल मरम्मत कार्य और आपात स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) एवं कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रखने का निर्णय लिया गया। AMC का दावा है कि मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments