Homeभारतमध्यप्रदेशराजगढ़: आगरा-मुंबई हाईवे पर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, सैकड़ों लीटर ईंधन...

राजगढ़: आगरा-मुंबई हाईवे पर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, सैकड़ों लीटर ईंधन नालियों में बहा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कचनारिया गांव के पास पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया, जिसके बाद हाईवे पर सैकड़ों लीटर ईंधन फैल गया. पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी तबाही को समय रहते रोक लिया गया.

राजगढ़ जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचनारिया गांव के पास पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

टैंकर इंदौर से कोलारस की ओर जा रहा था. इसी दौरान कचनारिया गांव के समीप चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा पेट्रोल और डीजल बहकर राजमार्ग की नालियों में पहुंचने लगा.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मोर्चा संभाल लिया. पेट्रोल-डीजल के नाली में बहने से आग लगने का बड़ा खतरा पैदा हो गया था, लेकिन अधिकारियों की तत्परता से संभावित हादसा टल गया.

दमकल कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में लगातार पानी डलवाकर सुरक्षा इंतजाम किए, ताकि किसी भी प्रकार की चिंगारी या गर्मी से आग न भड़क सके. वहीं पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी.

काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया. समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments