Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महायुति का दबदबा, 17 में 6 सीटें...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महायुति का दबदबा, 17 में 6 सीटें निर्विरोध जीतीं, फडणवीस की रणनीति पड़ी भारी

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महायुति ने महाविकास आघाड़ी को करारा झटका दिया है। विपक्ष के उम्मीदवारों ने छह सीटों पर मैदान छोड़ दिया। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन को वोटिंग से पहले ही छह सीटें मिल गईं। अब बाकी 11 सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी। ऐसे में पहला राउंड महायुति ने जीता है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति का दबदबा सामने आया है। महायुति ने कुल 17 सीटों में 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल करके विपक्षी खेमे (एमवीए) को बैकफुट पर धकेल दिया है। बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति को यह जीत तब मिली है जब महाविकास आघाड़ी के 15 में 6 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया। महायुति के छह सीटों पर दबदबे से एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस मजबूत बनकर उभर हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि महायुति ने सत्ता के जोर पर ऐसा किया। राजनीतिक हलकों में दावा किया जा रहा है कि विधान परिषद चुनावों में विपक्ष को झटका देने की रणनीति काफी पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बना ली थी। पिछले कई चुनावों में शिकस्त के बाद अगर इन चुनावों में एमवीए का सूपड़ा साफ होता है तो कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार और शिवसेना यूबीटी) की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

दो सीटों पर ‘अंदरुनी’ अंसतोष बाकी

महायुति को छह सीटों से जहां गुड न्यूज मिली है। उसने विपक्ष को चारो खाने चित कर दिया है तो वहीं महायुति को नासिक और जलगांव की दो सीटों पर अंदरूनी असंतोष का सामना करना पड़ रहा है।शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने चुनाव प्रक्रिया को पैसे का खेल करार दिया और आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मुकाबले पर पैसे की ताकत हावी हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महायुति पर पैसे की ताकत के दुरुपयोग का आरोप लगाया और स्थिति को “पैसा फेंको, तमाशा देखो” जैसा बताया।

महायुति ने निर्विरोध जीती सीटें:

1) ठाणे: रवींद्र फाटक (शिंदे सेना)
2) रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग: अनिकेत तटकरे (अजित पवार NCP)
3) पुणे: विक्रम काकड़े (अजित पवार NCP)
4) चंद्रपुर-वर्धा-गढ़चिरौली: अरुण लखानी (BJP)
5) यवतमाल: दुष्यन्त चतुर्वेदी (शिंदे सेना)
6) अहिल्यानगर: प्राजक्त तनपुरे (BJP)

महायुति के घटक को मिलीं दो-दो सीटें

महायुति के छह सीटों पर निर्विराेध होने से बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को दो-दो सीटें मिली हैं। ठाणे से शिवसेना के रवींद्र फाटक और यवतमाल से दुष्यंत चतुर्वेदी चुने गए हैं। बीजेपी ने अहिल्यानगर और चंद्रपुर-वर्धा-गढ़चिरौली सीट पर जीत हासिल की है। यहां से क्रमश: प्राजक्त तानपुर और व्यवसायी अरुण लाखानी जीते हैं। एनसीपी को रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधु दुर्ग और पुणे की सीटें मिली हैं। यहां से अनिकेत तटकरे और विक्रम काकड़े निर्वाचित हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की 16 स्थानीय प्राधिकरण सीटों और 1 नागपुर उपचुनाव सीट के लिए मतदान 18 जून 2026 को वोटिंग की तारीख तय की है। वोटों की गिनती 22 जून 2026 को की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments