भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर में शनिवार को श्री सावलाजी सेवा संस्थान घांची समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय घांची समाज न्याति नोहरा में आयोजित की गई। यह बैठक संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल चौहान की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज के विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करियर गाइडेंस शिविर पर मंथन
बैठक की जानकारी देते हुए सचिव दिनेशकुमार भाटी ने बताया कि इस दौरान समाज के होनहार और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक विशेष करियर गाइडेंस शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को अंतिम रूप देने और व्यापक स्तर पर निर्णय लेने के लिए आगामी 28 जून को समाज की एक विशाल जनरल बैठक (आम सभा) आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में यह रहे उपस्थित
समाज हित में आयोजित इस बैठक में एकजुटता दिखाते हुए राजमल चौहान, चुन्नीलाल चौहान, माधवाराम सोलंकी, बाबूलाल चौहान, मोहनलाल भाटी, भंवरलाल चौहान, मेघाराम चौहान, पारसमल चौहान, दिनेशकुमार भाटी, भीखाराम भाटी, दिनेश चौहान, कलाराम चौहान, मसराराम राठौड़, चतराराम चौहान, डायालाल चौहान, हीरालाल यूं चौहान, थानाराम चौहान, कालुराम परमार, चंपालाल राठौड़, मसराराम चौहान, दलपत भाटी, कालुराम बोराणा, जुगराज चौहान, नारायण चौहान, हीरालाल चौहान, घेवाराम मोदी, गणाराम राठौड़ और बाबूलाल भाटी सहित घांची समाज के कई गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु मौजूद रहे।

