Homeभारतछतीसगढ़बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा हनुमान चालीसा की एक माला संपन्न...

बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा हनुमान चालीसा की एक माला संपन्न : बच्चों में सनातन संस्कृति के जागरण के लिए प्रत्येक मंगलवार धार्मिक प्रश्नोत्तरी आयोजित

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : लड्डू के महाभोग एवं मुरमुरा की भेल महाप्रसाद का विवरण

बाल रत्न मंच सेवा समिति के सेवाभावी राहुल अग्रवाल संदेश जैन मयंक शर्मा, रितेश यादव सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि शहर की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा विगत अनेक वर्षों से सेवा कार्य संस्था द्वारा किए जा रहे हैं सनातन संस्कृति एवं धार्मिक आयोजन के माध्यम से बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा संचालित प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन महालक्ष्मी मंदिर परिसर हमाल पारा में आयोजन के प्रभारी मनीष यादव ,महेश शर्मा, कैलाश शर्मा की भक्ति के समर्पण भाव के साथ छोटे-छोटे नन्हे बच्चों युवा एवं माता बहनों की उपस्थिति में प्रत्येक मंगलवार रात्रि 8:30 किया गया आज हनुमान चालीसा पाठ का 108 वा मोती पिरोकर एक माला हनुमान जी के श्री चरणों में समर्पित की गई इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन एकता को मजबूत करना एवं धर्म के प्रति लोगों को जागृत करना व सनातन संस्कृति के ज्ञानवर्धक धार्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए पहल की गई जिसमें बच्चों ने अपनी उपस्थिति प्रत्येक मंगलवार उत्साह पूर्वक प्रदान कर सहभागिता निभाते हुए भक्ति का समर्पण भाव प्रस्तुत किया । इस अवसर पर उन्हें प्रत्येक मंगलवार उपहार भी दिए गए । हनुमान चालीसा पाठ के विराम के अवसर पर हनुमान जी को प्रिय लड्डू का भोग लगाकर महा आरती की गई एवं भंडारा महाप्रसाद जी के रूप में मुरमुरे की भेल प्रसाद का वितरण किया गया गोविंद जोशी , लोकेश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता , पप्पू कन्हैया, इंडिया नागवंशी, आरती गुप्ता ,प्रतिभा खंडेलवाल , सनम राजपूत , मंजू चौरसिया रोशनी नागवंशी , जय श्री कन्हैया, प्रीति गुप्ता, रोमा नागवंशी एवं अन्य छोटे-छोटे नन्हे बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने सामूहिक स्वर में जय श्री राम एवं हनुमान जी के जय घोष के साथ विराम हुआ l

उपरोक्त जानकारी बाल रत्न मंच सेवा समिति के सेवा भावी सेवक सौरभ खंडेलवाल ने दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments