Homeभारतदिल्लीभारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, अशोक नगर द्वारा भीषण गर्मी में मानव...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, अशोक नगर द्वारा भीषण गर्मी में मानव सेवा एवं पक्षी संरक्षण का सराहनीय कार्य


अशोक नगर। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक ओर इंसान गर्मी से परेशान है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए जीवन और भी कठिन हो जाता है। इसी मानवता एवं प्रकृति संरक्षण के भाव को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, अशोक नगर की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सेमर द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी के मटके रखवाए गए तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु सकोरे भी स्थापित किए गए।


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इंसान अपनी प्यास बुझा सकता है, लेकिन पक्षी बेजुबान होते हैं और उन्हें दाना-पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यदि पक्षियों का संरक्षण नहीं किया गया तो पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा, जिससे वर्षा और प्राकृतिक चक्र भी प्रभावित होंगे।
इस पुनीत कार्य में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता एवं भिंड जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहीं और इस सेवा कार्य की सराहना की।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि

“भीषण गर्मी में मानव सेवा के साथ-साथ पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना सच्ची मानवता का परिचय है। ऐसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। मैं सभी पदाधिकारियों से आग्रह करता हूँ कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य निरंतर करते रहें।”

संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। भीषण गर्मी में पानी सेवा एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य कार्य है। हम सभी पदाधिकारियों से अपील करते हैं कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाएं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments