राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने शासन प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि छत्तीसगढ़ में शादी वालों घरों में पुलिस का पहरा हो लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं को देखते हुए पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि अभी लगातार छत्तीसगढ़ में शादियों का सीजन है अब घटना का पैटर्न बदल चुका है लोग अब शादी वाली जगह को अपने व्यक्तिगत खुन्नस निकालने के लिए मौके की तलाश में जुटे है हाल ही में केसीसी जिले के मुढ़ीपार में बारात के दौरान चाकू बाजी की घटना सामने आई थी इसी तरीके राजनांदगांव जिले से डोगरगढ़ ब्लॉक के रामाटोला टोला में एक शादी समारोह में जघन्य वारदात में एक युवक की मौत हो गई इन सब लगातार बढ़ रही अपराधीक घटनाओं को देखते हुए शासन प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी से आग्रह है की शादी वाले घरों में पुलिस का पहरा हो डीजे संबंधित नियमों को कड़ाई से पालन करें बाराती और घराती को सख्त हिदायत दी जाए किसी भी तरीके की अप्रिय वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दे बारातियों में पुलिस का पहरा हो कोई एक दो कांस्टेबल वहां पर अपनी ड्यूटी दे क्योंकि अभी लगातार शादी का सीजन है जिस तरीके से वारदात बढ़ रही है आने वाले समय में और भी हिंसक रूप धारण कर सकता है इसलिए इस पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की जरूरत है

