हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिले में वैसे तो किसी भी रेत खदान को अधिकृत स्वीकृति नहीं मिला हुआ है हालांकि कुछ खदाने हैं जिसकी शासन की तरफ से अधिकृत नीलामी की गई है लेकिन उन खदानों को पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल पाने की वजह से स्वीकृत खदान भी प्रारंभ नहीं हो पाई है इसके बावजूद भी पूरे जिले में नदियों को बेखौफ तरीके से लगातार उत्खनन किया जा रहा है मैदानी क्षेत्रों में तो प्रशासकीय अमला सक्रिय रहता है लेकिन जंगल या अंदरुनी क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच नहीं हो पाने की वजह से रेत माफिया धड़ल्ले से रेत निकालकर लाखों करोड़ों रुपए कमा रहे हैं ऐसा ही मामला है मुसरा से लगा हुआ ग्राम लमानिनभाटा का यहां पर रेत माफिया के द्वारा बाकायदा रैंप बनाया गया है आने जाने के लिए सुविधायुक्त सड़क का निर्माण किया गया है और पिछले लगातार डेढ़ 2 महीने से सुबह शाम रेत की निकासी की जा रही है अब तक लाखों रुपए की रेत की निकासी किया जा चुका है बताया जाता है कि इस पूरे खनन का मास्टरमाइंड यही पास के ही कोई सिन्हा नाम का व्यक्ति है जो विगत डेढ़ से दो महीने से इस जगह पर अवैध खनन कर रहा है

