Homeभारतमहाराष्ट्राBreaking News : समृद्धि महामार्ग पर हादसा, 8 महिला मजदूरों की मौत

Breaking News : समृद्धि महामार्ग पर हादसा, 8 महिला मजदूरों की मौत

Breaking News : महाराष्ट्र के जालना जिले में समृद्धि महामार्ग (नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे) पर बुधवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 8 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, कड़वंची गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म कर घर लौट रही थीं। टेंपो में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार शाम घटी। हादसे के समय सभी मजदूर महिलाएं अपने काम से घर की ओर लौट रही थीं। टेंपो में बदनापुर तहसील के केलीगव्हान और खादगाव गांव की महिलाएं सवार थीं। पुलिस के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए और महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

हादसे के तुरंत बाद जालना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ की हालत नाजुक है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, “तेज रफ्तार ट्रक ने सफाईकर्मी मजदूरों को ले जा रहे टेंपो को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।” दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक और टेंपो को हटाकर यातायात बहाल करवाया।

Health Tips : पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, जानें किन्हें बचना चाहिए

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। सभी मृत और घायल महिलाएं खेतिहर मजदूर बताई जा रही हैं, जो रोजाना की मजदूरी पर काम करती थीं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचा रहे हैं।

गौरतलब है कि समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार के चलते इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बुधवार को हुई इस घटना ने फिर से सुरक्षा मानकों और सख्त यातायात नियमों की आवश्यकता को उजागर किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments