Homeआर्टिकलपरमात्मा की बात मानना है या परमाधामी की -डां अमृत रसा श्री...

परमात्मा की बात मानना है या परमाधामी की -डां अमृत रसा श्री जी महाराज साहब

इस पेट को कितना भी बेस्ट दो सब वेस्ट ही होना है।

महिदपुर रोड श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा ने सोमवार को उपस्थित समाज जनों को जिनवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि इस संसार में प्रतिदिन हम करोड़ों जीवो को मारने का प्रोडक्शन कर रहे हैं। बिना छाने पानी पीने से सात गांव को जलाने जितना पाप लगता है ।साध्वी जी ने बताया कि अनछाने पानी की एक बूंद में 36450 जीव होते हैं। जिमीकंद के बारे में समझाते हुए ।कहा कि अनंता अनंत,

जीवो को करने का पाप इस जमीकंद को खाने से लगता है। आपको अगर नरक की सजा लेना हो तो ही जमीकंद के मजे लेना। इस पेट को कितना भी खिला दो सब वेस्ट ही होना है। इसलिए चातुर्मास में धर्म आराधना तप साधना करके जीवन को बना लो बेस्ट नहीं तो हमारा मनुष्य जीवन हो जाएगा वेस्ट, हम परमात्मा महावीर के अनुयाई है। हमें परमात्मा की बात को मानना है। नहीं तो हमें नरक में परमाधामी की बात को मानना पड़ेगा। धर्म करने का कोई समय नहीं होता है।हम जब जागे जब ही सवेरा है, क्योंकि कल और काल का कोई भरोसा नहीं है। प्रभु की कृपा से मानव भव मिला है। तो प्रभु के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही सफल हो सकता है।महिदपुर रोड जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की साधार्मिक भक्ति प्रभावना एवं संपूर्ण दिवस का लाभ संजय कुमार नमन कुमार चौरडिया परिवार, एवं प्रभावना का लाभ इंद्रमल राजेंद्र कुमार छजलानी परिवार पेटलावद वालों द्वारा लिया गया।पुज्य साध्वी डॉ अमृतरसा श्री जी महाराज साहब के प्रवचन प्रतिदिन 9:30 से 10:30 बजे महिदपुर रोड स्थित श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में हो रहे है। इस मंगलकारी अवसर पर सकल जैन श्री संघ, पंजाबी, पोरवाल, सिख , ब्राह्मण, माहेश्वरी आदि अन्य समाज के श्रद्धालु भी उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments