Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई में जालोर प्रवासियों से मिले केंद्रीय मंत्री शेखावतः आबूरोड एयरपोर्ट और...

मुंबई में जालोर प्रवासियों से मिले केंद्रीय मंत्री शेखावतः आबूरोड एयरपोर्ट और बाल संबंध बांध को पर्यटन हब बनाने पर हुई बड़ी चर्चा

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को अपने मुंबई प्रवास के दौरान जालोर-सिरोही क्षेत्र के प्रवासियों और गणमान्य लोगों से विशेष मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन मंथन हुआ।

आबूरोड एयरपोर्ट से पर्यटन को मिलेंगी नई उड़ान

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पर्यटन और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सिरोही जिले में आबूरोड एयरपोर्ट के निर्माण की संभावनाओं पर केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आबूरोड में एयरपोर्ट बनने से न केवल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आवागमन सुगम होगा, बल्कि इस पूरे पिछड़े अंचल के आर्थिक और औद्योगिक विकास को एक नई और तेज गति मिलेगी।

बाल संबंध बांध को ‘पर्यटन स्थल’ के रूप में विकसित करने की मांग

बैठक में जालोर जिले के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास की संभावनाओं से अवगत कराया। प्रवासी नेता अमर गहलोत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बाल संबंध बांध के सौंदर्गीकरण और उसे एक बड़े पर्यटन स्थल (टूरिस्ट स्पॉट) के रूप में विकसित करने का ठोस सुझाव मंत्री के सामने रखा । प्रतिनिधिमंडल ने बांध के विकास को लेकर प्रमुख मांगें रखीं जिसमें सौंदर्गीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर – बांध के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से सुंदर और सुसज्जित बनाया जाए। जलभराव की सुनिश्चितता – बांध में सालभर पर्याप्त जलभराव बना रहे, इसके लिए स्थाई तकनीकी समाधान किए जाएं। स्थानीय रोजगार – इसे पर्यटन मानचित्र पर लाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रवासियों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना और जालोर-सिरोही क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में ये रहे मौजूद

प्रवासियों और केंद्रीय मंत्री की इस कूटनीतिक मुलाकात के दौरान जालोर जिले के कई प्रबुद्ध नागरिक और प्रवासी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से प्रेमसिंह राव, अमर गहलोत, किशन माली, नीलेश माली, चुन्नीलाल माली, भंवर कोठारी, जीतू गह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments