Homeभारतमहाराष्ट्राएकनाथ शिंदे मेरे अच्छे दोस्त थे, उन्होंने…ऑपरेशन टाइटर के बाद उद्धव के...

एकनाथ शिंदे मेरे अच्छे दोस्त थे, उन्होंने…ऑपरेशन टाइटर के बाद उद्धव के करीबी संजय राउत का बड़ा दावा

महाराष्ट्र में सफल ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी हमलावर है। इसके बची उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया हैं। राउत ने खुद को वफादार बताते हुए बागियों पर एक बार फिर निशाना साधा है।

मुंबई: महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। मुंबई में बागी संजय दीना पाटिल के इलाके का दौरा करने के बाद अब उद्धव ठाकरे अन्य सांसदों के क्षेत्रों में जाएंगे। इस बीच उद्धव ठाकरे के करीबी और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिंदे कभी मेरे अच्छे दोस्त थे और उन्होंने मुझसे भी पार्टी छोड़ने के लिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन मैं पार्टी के प्रति वफादार रहा। मैंने उन्हें पार्टी तोड़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन ED और CBI के डर से शिंदे पार्टी छोड़कर चले गए। मैं पार्टी के प्रति वफादार हूं। बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और उद्धव ठाकरे की विचारधारा के प्रति।

संजय राउत बोले, मैं वफादार हूं

संजय राउत से पूछा गया कि पार्टी के नेता बार-बार उन पर ही आरोप क्यों लगाते हैं, तो शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं पार्टी के प्रति वफादार हूं। राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे ने उन्हें भी तोड़ने के लिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन मैं नहीं गया। राउत ने एक बार फिर से बागियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ये सांसद खुद ही ऑक्शन (बोली लगवाने को) को खड़े हो गए। जनता हमारे साथ है। राउत ने दावा किया है वोटर और शिवसैनिक उनके साथ नहीं गए हैं।

राम मंदिर चंदे में हेराफेरी पर बरसे राउत

संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर हमला बोला है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि मुख्य दोषी (चंपत राय) अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं। जो लोग खुद को ‘हिंदुत्ववादी’ मानते हैं, वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में आता है, जहाँ आप इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने और राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए करते हैं। आपने राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को तोड़ने के लिए किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments