Homeभारतराजस्थानभीनमाल में रावणा राजपूत महासभा के चुनाव संपन्नः सोमेश्वर सिंह लगातार चौथी...

भीनमाल में रावणा राजपूत महासभा के चुनाव संपन्नः सोमेश्वर सिंह लगातार चौथी बार तहसील अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा तहसील व नगर शाखा के चुनाव रविवार को स्थानीय रावणा राजपूत समाज छात्रावास में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में आपसी सहमति और समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी चारों मुख्य पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि चुनाव जिला अध्यक्ष महासभा राजू सिंह राजपुरा व भोपाजी रामसिंह पुनासा की उपस्थिति में आयोजित किए गए।

नामांकन प्रक्रिया और आपसी समझाइश

चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए समाज बंधुओं ने अपने नामांकन पेश किए थे। तहसील अध्यक्ष पद के लिए सोमेश्वर सिंह परिहार, युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह सोलंकी व सुरेश सिंह नोहरा, नगर अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र सिंह परमार व सोहन सिंह चौहान तथा युवा नगर अध्यक्ष के लिए महेंद्र सिंह डाबी ने दावेदारी जताई थी। इसके बाद समाज के वरिष्ठ जन की मौजूदगी में हुई आपसी समझाइश और चर्चा के बाद बलवंत सिंह सोलंकी और सुरेंद्र सिंह परमार ने समाज हित में अपने नामांकन सहर्ष वापस ले लिए।

नई कार्यकारिणी की निर्विरोध घोषणा

नामांकन वापसी के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई जिसमें तहसील अध्यक्ष (महासभा) के सोमेश्वर सिंह परिहार (लगातार चौथी बार),तहसील अध्यक्ष (युवा महासभा) के सुरेश सिंह नोहरा,नगर अध्यक्ष (महासभा) के सोहन सिंह चौहान एवं नगर अध्यक्ष (युवा महासभा) के महेंद्र सिंह डाबी निर्वाचित होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

दासपां समाज ने संभाली व्यवस्थाएं

चुनाव के दौरान भीनमाल छात्रावास में उपस्थित सभी समाज बंधुओं के लिए चाय, पानी और भोजन प्रसादी की संपूर्ण व्यवस्था रावणा राजपूत समाज दासपां द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद

इस अवसर पर नारायण सिंह गहलोत, भवानीसिंह सिसोदिया, विक्रमसिंह सांखला, जगदीशसिंह सोलंकी, पदमसिंह गहलोत दासपा, ओटसिंह कोटकास्ता, छैलसिंह भाटी, जबरसिंह भागलभीम, छोटूसिंह, नरपतसिंह, जितेंद्रसिंह नाथावत, दलपत सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश सिंह, सावल सिंह परिहार, श्रवण सिंह गहलोत, प्रवीण सिंह भाटी, मनोहर सिंह सोलंकी, शंकर सिंह परमार सहित भारी संख्या में समाज के बुजुर्ग, प्रबुद्ध नागरिक और युवा साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments