Homeभारतउत्तरप्रदेशकौशांबी में हेड कॉन्स्टेबल की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला...

कौशांबी में हेड कॉन्स्टेबल की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला शव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल निरंजन कुशवाहा (40) की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई. उनका शव थाना परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर के बाथरूम में मिला. परिजनों द्वारा संपर्क न होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा. उन्हें सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक मृतक की पहचान 40 वर्षीय निरंजन कुशवाहा के रूप में हुई है, जो थाना परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में रहते थे. उनका शव मंगलवार को उनके कमरे के बाथरूम में मिला.

जानकारी के मुताबिक निरंजन कुशवाहा के परिजन सुबह से लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद परिजनों ने सैनी थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे. कमरे के बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई. वहां निरंजन कुशवाहा फर्श पर पड़े मिले.

2011 बैच के कॉन्स्टेबल थे निरंजन

पुलिस उन्हें तत्काल सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में बाथरूम के दरवाजे में करंट आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण उनकी मौत हुई हो सकती है.

निरंजन कुशवाहा वर्ष 2011 बैच के कॉन्स्टेबल थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे. उनका तबादला करीब चार महीने पहले प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था. सिराथू के क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments