Homeभारतउत्तरप्रदेशनोएडा: पत्नी के साथ युवक को देख भड़का पति, बीच बाजार जमकर...

नोएडा: पत्नी के साथ युवक को देख भड़का पति, बीच बाजार जमकर चले लात-घूंसे

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला इलाके में एक महिला के अपने पुरुष मित्र के साथ होने पर उसके पति और मित्र के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला इलाके में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग के लिए पहुंची थी. बताया जाता है कि इसी दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया. जिसके बाद पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच जमकर हाथापाई हुई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी बीच-बचाव के दौरान महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने महिला के पति और दोस्त दोनों को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया 5 जून थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत बरौला में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी. जांच में सामने आया कि एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ परिसर में आई थी, जहां उसका पति भी पहुंच गया.

इसी दौरान आपसी विवाद और मारपीट हुई. पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-49 में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments