Homeभारतमध्यप्रदेशसागर में बिजली कंपनी के संभागीय स्टोर में भीषण आग, बिल्डिंग से...

सागर में बिजली कंपनी के संभागीय स्टोर में भीषण आग, बिल्डिंग से ऊंची उठ रहीं लपटे, सैकड़ों ट्रांसफार्मर-पुराने मीटर जलकर खाक

सागर के मकरोनिया में शुक्रवार रात बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सैकड़ों ट्रांसफार्मर, पुराने मीटर और विद्युत सामग्री इसकी चपेट में आ गए। पास में पटाखों की दुकान होने से बड़ा खतरा पैदा हो गया।

हाइलाइट्स

आधी रात एमपीईबी स्टोर में लगी आग, सैकड़ों उपकरण जलकर खाक
पास में पटाखों की दुकान होने से इलाके में बढ़ी दहशत
दमकल टीम ने संभाला मोर्चा, आग के कारणों की जांच जारी

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र में शुक्रवार रात बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे बिजली कंपनी के संभागीय कार्याल के सेंट्रल स्टोर (एमपीईबी) परिसर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखी बिजली से जुड़ी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत पुराने मीटरों से होने की बात सामने आई है। इसके बाद लपटें आसपास रखे ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों तक पहुंच गईं। आग इतनी तेज थी कि स्टोर में रखी सैकड़ों सामग्री के जलने की सूचना है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

पास में पटाखों की दुकान, टल सकता था बड़ा हादसा

आग लगने की घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता स्टोर के नजदीक मौजूद पटाखों की दुकान को लेकर रही। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और आसपास ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी से खतरा बढ़ गया था। इस वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही देर में ऊंची लपटों का रूप ले लिया था। पटाखों की दुकान की नजदीकी ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया। ऐसे में दमकल टीम के लिए आग पर जल्द काबू पाना चुनौतीपूर्ण था।

रात करीब 11 बजे बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भड़की आग
सैकड़ों ट्रांसफार्मर, पुराने मीटर और विद्युत सामग्री जलने की सूचना
पास में पटाखों की दुकान होने से इलाके में बढ़ी दहशत
पुराने मीटरों से शुरू हुई आग ने लिया विकराल रूप

नगर पालिका की दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल अमले में ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन एक फायर लॉरी नाकाफी साबित हुई और आग की लपटें लगातार विकराल होती जा रहीं थी। मौके पर सागर नगर निगम सहित अन्य जगह से फायर ब्रिगेड बुलाई गई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। शुरुआती तौर पर पुराने मीटरों से आग शुरू होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments