Homeटॉप न्यूज़बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने दी गुड न्यूज, पहली...

बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने दी गुड न्यूज, पहली बार चार शावकों को दिया जन्म, अब चीतों की संख्या हुई 62

कूनो नेशनल पार्क से गुड न्यूज आई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG 3 ने गुड न्यूज दी है। पहली बार उसने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है। सीएम मोहन यादव ने सभी कर्मियों को इसके लिए बधाई दी है।

हाइलाइट्स

कूनो नेशनल पार्क से आई है गुड न्यूज
बोत्सवाना से लाई मादा चीता KOMG 3 ने चार शावकों को दिया जन्म
भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई, इनमें 43 का जन्म यहां हुआ
सीएम मोहन यादव ने चीता प्रोजेक्ट के लोगों को दी बधाई

श्योपुर: बोत्सवाना से आई मादा चीता ने भी भारत में गुड न्यूज दी है। अभी नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाई गईं मादा चीता ही आबादी बढ़ा रही थीं। अब KOMG 3 ने गुड न्यूज दी है। उसने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।

पहली बार बोत्सवाना की मादा चीता बनी मां

मोहन यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। बोत्सवाना से आई किसी मादा चीता द्वारा भारत में पहली बार शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारत में चीतों की व्यवहार्य आबादी को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम है। उन्होंने कहा कि मादा चीता KOMG 3 ने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

2022 में हुई थी चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि साल 2022 में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है। चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। मोहन यादव ने कहा कि चीतों का प्रत्येक नया जन्म वन्यजीव संरक्षण के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि धैर्य, दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे भारत में चीता पुनर्स्थापना के प्रयासों को नई मजबूती मिली है।

प्रोजेक्ट चीता से जुड़े कर्मियों की सराहना की

मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments