Homeटॉप न्यूज़बाल ठाकरे हमारे देवता, कोई अपमान नहीं कर सकता, वीर सावरकर के...

बाल ठाकरे हमारे देवता, कोई अपमान नहीं कर सकता, वीर सावरकर के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे का राहुल-सोनिया गांधी पर हमला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोनिया गांधी पर वीर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र में सोनिया की किताब का शिवसेना द्वारा विरोध पर शिंदे ने कहा है कि जो वीर सावरकर का अपमान करेगा। उसका विरोध होगा। बाल ठाकरे की तस्वीर के मुद्दे पर शिंदे ने हालांकि शाइन एनसी को क्लीन चिट दे दी।

हाइलाइट्स

एकनाथ शिंदे ने उठाया वीर सावरकर के अपमान का मामला
एकनाथ शिंदे की साफ चेतावनी, अपमान पर होगा विरोध
शाइना एनसी पर बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप

मुंबई : कांग्रेस की लंबे वक्त तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी की लिखी किताब में स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान किया गया है। शिवसेना ने उन दो आपत्तिजनक पन्नों को फाड़कर अपना विरोध जताया है। शिंदे ने कहा कि जिन्होंने देश के लिए कठिनाईयां झेली है, उनका अपमान किया जा रहा है। अभी सोनिया गांधी ने उन्हें माफी वीर बताया है पहले ऐसा राहुल गांधी कर चुके हैं। शिंदे ने पार्टी नेता शाइना एनसी के बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के विवाद पर कहा कि बाल ठाकरे हमारे देवता हैं। उनका अपमान कोई नहीं कर सकता है।

शिंदे ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब का शिवसेना द्वारा विरोध किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कह कि ऐसा बार बार हो रहा है। राहुल गांधी लगातार सावरकर को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को, जिसने अपने देश के लिए बहुत कष्ट और कठिनाइयां झेली हैं। मैं सावरकर का जानबूझकर अपमान करने के लिए राहुल गांधी की निंदा करता हूं। उनके साथ सरकार में बैठकर उनके साथ मिलकर काम करने वालों की भी निंदा करता हूं। मैं उन लोगों की भी आलोचना करता हूं जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया है। इस पूरे विवाद पर संजय राउत ने शिंदे को निशाने पर लिया है। सोनिया गांधी की किताब के विरोध पर कांग्रेस ने उनके पुराने बधाई संदेश और विज्ञापन जारी किए हैं। जिनमें शिंदे सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए बधाई दे रहे हैं।

सावरकर के अपमान पर होगा विरोध

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह साफ समझ लें जो कोई भी स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान करेगा, उसे निंदा, विरोध और आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। शिंदे ने आगे कहा कि बालासाहेब ठाकरे हमारे आदर्श हैं। वे हमारे लिए देवता के समान हैं। हम उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका अपमान बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं है। शिंदे ने कहा कि शायना एनसी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है। जिस तस्वीर की बात हो रही है, उसमें बालासाहेब ठाकरे हैं। जिन्होंने एक बार स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान करने पर मणिशंकर अय्यर को चप्पल से मारने के लिए सड़क पर उतरने का फैसला किया था।

शिंदे बोले-मैंने खुद देखा है

शिंदे ने कहा कि तस्वीर में जो हिस्सा फाड़ा गया था, वह मणिशंकर अय्यर का चेहरा था। मैंने खुद इसे देखा है। इसलिए, बालासाहेब ठाकरे के प्रति किसी भी तरह का अनादर या अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस ने शाइना एनसी के बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी शाइना एनसी ने एक तस्वीर को साझा करके सफाई दी है, हालांकि उसके एआई से बने होने का दावा फैक्ट चेकर ने किया है। शाइना एनसी की मांग है कि हार्परकॉलिन्स किताब के पन्ने 201 और 443 को हटा दे। उनका कहना है कि इन पेजों में बाल ठाकरे और वीर सावरकर का अपमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments