Homeटॉप न्यूज़मुंबई के मुसाफिरखाना पर बुलडोजर एक्शन पर रोक, किसी वक्त में दाऊद...

मुंबई के मुसाफिरखाना पर बुलडोजर एक्शन पर रोक, किसी वक्त में दाऊद का था ठिकाना

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाने को गिराने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. BMC ने गुरुवार सुबह बुलडोजर और भारी मशीनों से इमारत को गिराना शुरू किया था. इस दौरान इमारत के कुछ हिस्से टूट भी गए. यह वही जगह है, जहां कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहा करता था.

मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित मुसाफिरखाना को गिराने की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. BMC ने गुरुवार सुबह इस इमारत को गिराने का काम शुरू किया था. मौके पर बुलडोजर और भारी मशीनें लगाई गई थीं. इस दौरान इमारत के कुछ हिस्से तोड़े भी गए. लेकिन दोपहर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल तोड़फोड़ रोक दी गई है. कोर्ट ने सभी पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है.

दरअसल, यह वही मुसाफिरखाना है, जहां कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहा करता था. पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित इस इमारत का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड के इतिहास में भी आता है. अब इसके गिराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments